किसी उत्तेजना में आए बिना नागरिकों को उपद्रवियों से सुरक्षित रखना दिल्ली पुलिस का परम कर्तव्य: अमित शाह
नई दिल्ली : केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने दिल्ली पुलिस स्थापना दिवस परेड समारोह की अध्यक्षता नई दिल्ली में की। उन्होंने इस अवसर पर दिल्ली पुलिस के अफसरों को उनकी उत्कृष्ट सेवा के लिए पदक प्रदान किए। ल नहीं बल्कि देश की राजधानी का पुलिस बलदिल्ली पुलिस केवल दिल्ली का पुलिस ब” है, जिस कारण पूरे देश को इससे प्रेरणा मिलती है”, गृह मंत्री नेकहा।73 वें स्थापना दिवस पर दिल्ली पुलिस को बधाई देते हुए गृह मंत्री ने कहा कि जब हम दिल्ली और देश की सुरक्षा में दिल्ली पुलिस की भूमिका को देखते हैं तो ज्ञात होता है कि दिल्ली पुलिस न केवल भारत की बल्कि पूरे विश्व के महानगर पुलिस बलों की प्रमुख पंक्ति में अपना स्थान सुनिश्चित करती है, जो कि पूरे देश के लिए गौरव का विषय है। उन्होंने कहा कि दिल्ली पुलिस के लिए यह भी गौरव का विषय है कि उसकी स्थापना स्वयं लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल ने की, जिनकी भूमिका पूरे देश को अखंड बनाने में अद्वितीय है।शाह ने सरदार पटेल के वक्तव्य को याद करते हुए कहा कि पुलिस को सदैव यह ध्यान रखना चाहिए कि किसी भी कारणवश उत्तेजना में आए बिना नागरिकों को उपद्रवियों से सुरक्षित रखना उनका परम कर्तव्य है। उन्होंने कहा कि हमें इस बात का गर्व है कि दिल्ली पुलिस ने सरदार पटेल की इस सीख को हमेशा चरितार्थ किया है। शाह ने कहा की स्थापना से आज तक देश की राजधानी में जितने राष्ट्रीय पर्व मनाए गए, विभिन्न राष्ट्रों के अध्यक्ष दिल्ली आए, दिल्ली पुलिस ने सदैव इन सभी कार्यक्रमों का संचालन बिना किसी चूक के सफलतापूर्वक सुनिश्चित किया है। यही कारण है कि राजधानी में चाहे कितना भी बड़ा समारोह या राष्ट्रीय पर्व का आयोजन हो, आज तक देश निश्चिंत होकर इसकी ज़िम्मेदारी दिल्ली पुलिस के कंधों पर छोड़ता आया है, उन्होंनेकहा।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की बात को दोहराते हुए शाह ने कहा की हर नागरिक को यह ध्यान रखना चाहिए कि पुलिस हमारी सुरक्षा के लिए है और केवल उसकी आलोचना करना या उपद्रवियों का उसे निशाना बनाना ठीक नहीं है, बल्कि उसके काम को समझना आवश्यक है। उन्होंने कहा कि पुलिस देश में शांति व सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने का काम बिना किसी धर्म या जाति देखकर करती है और ज़रूरत के समय मदद भी करती है। पुलिस किसी की दुश्मन नहीं है, पुलिस शांति और व्यवस्था की दोस्त है, इसलिए सदैव उसका सम्मान किया जाना चाहिए।