महिलाओं को आगे बढ़ने के मौके देना समाज और सरकार की साझा जिम्मेदारी
भोपाल: मुख्यमंत्री कमल नाथ ने अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर प्रदेश की मातृशक्ति को बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कहा कि महिलाओं को गरिमापूर्ण तरीके से अपने अधिकारों का उपयोग करने के लिए अनुकूल वातावरण का निर्माण करना सरकार और समाज की साझा जिम्मेदारी है।मुख्यमंत्री ने कहा कि महिलाओं ने अपनी प्रतिभा से सिद्ध कर दिया है कि वे हर प्रकार की चुनौतियों का सामना कर सकती हैं। उन्होंने प्रदेश के विकास में योगदान दे रही सभी महिलाओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि महिलाओं की भागीदारी के बिना आगे बढ़ना मुश्किल है। वे समाज का आधार स्तंभ है।